Motivational quotes in hindi/प्रेरणादाय सुविचार हिन्दी भाषा में।

प्रेरणादाय सुविचार (Motivational quotes in hindi) जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्रेरणादायक सुविचार हमारें जीवन में नई उमंग जोश जागृत करते है। इनके अनुसरण करने से हमारी मानसिक स्थिति मजबूत होती है ओर  हम सही निणर्य लेने में बहुत अधिक सक्षम हो जााते है। प्रेरणादायक सुविचार (Motivational quotes in hindi)  जीवन की सफलता में बहुत ही मददगाार होते है।

(Motivational quotes in hindi) प्रेरणादायक सुविचार का प्रभाव हमारे जीवन में गहरी छाप छोडते है। ये सुविचार हमारी सोच सिद्धांत और शब्द एंव कार्य को काफी सुधार करते है । यदि आप भी इन प्रेरणादायक सुविचारों को अपने जीवन  में अपनाकर अनुसरण करते हो तो आप अपने जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार कर सफलता हासिल कर सकते हो । ये हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में मददगार होते है । इसलिए आप भी पढि़ऐ ये (Motivational quotes in hindi) प्रेरणादाय सुविचार हिन्दी भाषा में 

अपना कार्य हमेशा समय पर करना चाहिए ।

हर छोटी लड़ाई में, खुद ना उलझे । जबाब देने का हक वक्त को भी दे।

जब अक्ल का पर्दा पड़ता है तो सबसे पहले समझाने वाला ही बुरा लगता है।

हमेशा धोखा देने वाला सिर्फ बहाना खोजता है, वही साथ देने वाला रास्ता।

स्वंय का दर्द महसूस होना जीवित होने का प्रमाण है, लेकिन औरों का दर्द महसूस करना इंसान होने का प्रमाण है।

याद रखे दिमाग ठंडा रखने से फैसले गलत नहीं होते ओर भाषा मिठ्ठी रखने से अपने दूर नहीं होते।

सब कुछ जानकर भी अनजान बने रहना एक अच्छे इंसान की पहचान है।

संसार में सबसे ताकतवर वो व्यक्ति है जो धोखा खाने के पश्चात भी लोगो की भलाई करना नहीं छोडता।

झुठ बोलकर कुछ पाने से अच्छा है, सच बोलकर उसे खो देना।

अपनो से दगाबाजी करने वाले को हमेशा गैरों के पांवो में गिरते देखा है।

बड़े-बड़े सूरमा दब गए समय के दबाब मे, पत्थर भी रेत हो गए नदी के बहाव में।

आवश्यकता से अधिक उपलब्धता उसका मूल्य कम कर देती है, चाहे वो वस्तु हो या इंसान।

झूठ ओर दिखावा कितने भी तेज हो, मंजिल तक केवल सच ही पहुँचता है।

बुरे वक्त में कंधे पर रखा हुआ हाथ, कामयाबी पर मिलने वाली तालियों से ज्यादा कीमती होता है।

अपनी जिंदगी अपने तरीकें से जियों दूसरों की बातों पर गौर मत करो, क्योंकि इस दुनियां में बहुत कम लोग ऐसे है जो दूसरो के लिए अच्छा सोचते है।

पानी अमृत है, बस उम्मीदों पर नहीं फिरना चाहिऐ।

हमेशा मुस्कुराने की आदत डालिये जनबा, इस दुनियां में रूलाने वालों की कोई कमी नहीं है।

हमने ये शक्ल ओर सूरत सब कर्ज पर ले रखी है, वक्त आने पर ये मालिक को लौटानी होगी।

सोच से विचार, विचार से व्यवहार और व्यवहार से किरदार बना करते है।

व्यापार और व्यवहार उनसे से ही करो, जिनकी जान से ज्यादा जुबान की कीमत हो।

दर्पण में मुख और संसार में सुख होता नहीं है, बस दिखता है।

आप कितने भी अच्छे इंसान क्यों ना हो लेकिन आप हमेशा किसी की कहानी में बुरे जरूर होते है।

जो जाहिर करना पड़े वो दर्द कैसा, और जो दर्द ना समझ सके वो हमदर्द कैसा...

जो बुरा लगे उसे त्याग दो। फिर चाहे वो कर्म हो, विचार हो या फिर इंसान हो।

मौन रहना एक साधना है और सोच समझकर बोलना एक कला है।

जो सच्चाई के रास्ते चलते है, उनके जीवन में परेशानी जरूर आती है। लेकिन भगवान उनकी नाव कभी डूबने नहीं देता।

जिंदगी का सबसे जोरदार थप्पड़, भरोसा ही मारता है।

सब्र करना सीख लो, क्योंकि जब भी तुम्हारा वक्त आयेगा, बिना मांगे सब मिल जायेगा।

अपनाना भी सीखो, ठुकराना भी सीखों जहां इज्जत ना हो वहां से उठकर जाना भी सीखों।

यदि आप चुपचाप सहते रहे तो आप अच्छे हो, अगर बोल पड़े तो आपसे बुरा कोइ नही..

सुनो सबकी ओर करो मन की जो आपको अच्छा लगे।

इंसान कितना भी अमीर क्यों ना बन जाऐ.. तकलीफ बेच नहीं सकता और सुकून खरीद नहीं सकता...

पैसे सब कुछ है ये वही कता है, जिसने पैसों बिना लाचारी देखी हो।

समाज एक ऐसा बाजार है, जहां पर सलाह थोक में और सहयोग ब्याज पर उपलब्ध है ।

भगवान आपको आशीर्वाद के साथ-साथ चुनौतियों से भी परखता है।

मुट्ठी बांधें जन्म लिया, हाथ पसारे जाना है। इस धरा का, इस धरा पर, सब धरा रह जाना है।

वर्तमान ही सब कुछ है। भविष्य की चिंता हमे कायर बना देती है और भूतकाल का भार हमारी कमर तोड़ देता है।

दोनों तरफ से रिश्ते निभाऐ जाऐ, वही रिश्ता कामयाब होता है। एक तरफ से सेंक कर तो रोटी भी नहीं बनाई जा सकती।

दुनियां को नफरत का यकीन नहीं दिलाना पड़ता, मगर लोग मोहब्बत का सबूत जरूर मांगते है।

चरित्रहीन व्यक्ति खुद पर लगे दाग को दूसरों पर कीचड़ उछालकर धोने की कोशिश करते है।

पछतावा अतीत नहीं बदल सकता और चिंता भविष्य नहीं संवार सकती। इसलिए वर्तमान का आनंद लेना ही जीवन का सच्चा सुख है।

धूल की तरह उड़ती है, अफवाहें, सच जानने के लिए सब्र करना पड़ता है।

रोटी पर घी ओर नाम के साथ जी लगाने से स्वाद और इज्जत दोनो बढ़ जाते है।

इंसान को अगर कोई भी अधुरा ज्ञान है, वह पूरे ज्ञान से भी बहुत ज्यादा खतरनाक होता है।

वक्त नूर को बेनूर और फकीर को हुजुर बना देता है। वक्त की कद्र कर ऐ बंदे, वक्त कोयले को भी कोहिनूर बना देता है।

हम उम्र से नहीं बल्कि ठोकरों और नुकसान से ज्यादा परिपक्व होते है।

हमेशा मुस्कराते रहो खासकर उनके सामने, जो आपको मुस्कराते हुए देखना नहीं चाहते।

बिना स्वार्थ किसी का भला करके देखिए तो सही, आपकी तमाम उलझनें ऊपर वाला सुलझा देगा।

सदैव याद रखें कि आपका समय बुरा हो सकता है, लेकिन जिंदगी कदापि नहीं।

दुनियां की कोई चीज इतनी जल्दी नहीं बदलती, जितनी जल्दी इंसान की नियत और नजरे बदलती है।

समय कभी नहीं रूकता, आज यदि बुरा चल रहा है तो कल अवश्य अच्छा आयेगा।

बुरा उतना ही करों कि जब खुद पर आये, तो बर्दाश्त कर सकों।

अगर दुनिया विश्वास पर चलती, तो किसी के दरवाजे पर ताला नहीं होता।

सच्चे इंसान को झूठे इंसान से अक्सर ज्यादा सफाई देनी पड़ती है।

धोखा खाने वाला इतना नहीं गंवाता, जितना धोखा देने वाला गंवा देता है।

बुराई करने वालों का भी सम्मान होना चाहिऐ, क्योंकि वे आपकी अनुपस्थिति में भी आपके नाम की चर्चा जो रखते है।

परिस्थितियों के अनुसार सब चीजे सुन्दर है। जो स्कूल की घंटी सुबह के समय बेकार लगती है, वही छुट्टी के समय बहुत अच्छी भी लगती है।

वक्त निकल जाने के बाद कदर की जाये तो वह कदर नहीं अफसोस कहलाता है।

जीवन में इंसान कभी खुद दुखी नहीं होता, अगर कोई दुख की वजह बनता है तो वो कोई ओर दूसरा ही बनता है।

सच्चे लोग दिल में उतनी जगह नहीं बना पाते है, जितनी जगह मतलबी और चापलूस लोगा बना लेते है।

वक्त गूंगा नहीं बस मौन है, वक्त आने पर बताऐगा किसका कौन है।

औकात तो लोगों को डराकर भी बनाई जा सकती है, पर इज्जत कमाने के लिए प्यार बांटना पड़ता है।

दिल पर ना लिजिए बात यदि कोई इंसान आपको बुरा कहे, क्योंकि ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे सब अच्छा कहे।

समय ना लगाओं तय करने में आपको क्या करना है, वरना समय तय करेगा आपको क्या करना है।

सबको खुा रखना जिंदा मेढकों को तौलने जैसा है, एक को बैठाओं तो दूसरा कूदने लगता है।

जिसमें सच बोलने की क्षमता अधिक होती है, सबसे अधिक नफरत का पात्र भी वही बनता है।

यकीनन वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता जो अपनी गलतियों का दोष दूसरो को देता है।

अपनो से भी सावधान रहों, क्योंकि रावण राम से नहीं विभीषण से भी हारा था।

सुंदरता सिर्फ नजरों को आकर्षित करती है, लेकिन व्यवहार दिल और दिमाग को

हमेशा अच्छा काम करते रहिऐ, कोई आपका सम्मान करे या अपमान। ईश्वर आपका सम्मान अवश्य करेगा।

आपको डुबोने के लिए दुनियां में ऐसे भी लोग बैठें होगे, जिनको तैरना खुद आपने ही सिखाया होगा।

किसी ने रोजा रखा किसी ने उपवास रखा, कबूल उसकी दुआ हुई जिसने मॉ बाप को अपने पास रखा।

अहमियत चाहिए तो हैसियत बनाओं, वरना कोई खैरियत भी  नहीं पूछेगा।

सफल होते ही दुनियां आपके भीतर अनेक खुबियां ढूंढ़ लेती है ओर असफल होते ही हजार कमियां।

जब खुद की एहमियत बतानी पड़ जाऐ, तब समझ लेना आपकी कोई एहमियत नहीं रही

लोगों का मूंह बंद करवाने से अच्छा है, अपने कान बंद कर लो.. यकिन मानिऐ जिंदगी बेहतर हो जायेगी।

किसी का भला ना हो सके तो बुरा भी मत करो। क्योंकि दुनियां कमजोर है लेकिन दुनियां बनाने वाला नहीं है।

ये कलयुग है जनाब यहां झूठे को मौका और सच्चे को धोखा मिलता है।

दुनियां में लोगों ने हमेशा से सीधे रास्ते और सीधे लोगों को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है।

एक सपने के टूटकर चकनाचूर हो जाने के बाद भी दूसरा सपना देखने के हौसले को जिंदगी कहते है।

सपने उन लोगों की ऑखों में जन्म लेते है, जो कड़ी मेहनत में विश्वास रखते है।

किस्मत भी उसी को बादशाह बनाती है, जो खुद करने का हुनर रखता है।

हाथों की लकीरों के फरेब में मत आना, ज्योतिषों की दुकान पर मुक्कदर नहीं बिकते।

दुनियां की सबसे खुबसूरत चीज नींद है, जो इंसान को कुछ देर के लिए हर गम से आजाद कर देती है।

स्वाद छोड़ दो तो शरीर को लाभ है, विवाद छोड़ दो तो संबंधो को लाभ है ओर अगर व्यर्थ की चिंता छोड़ दो तो पूरे जीवन को लाभ है।

मतलब की बातें हर किसी से हो जाती है, बेमतलब की बातें जिससे हो, वही खास होता है।

अच्छे जरूर बनों लेकिन साबित करने की कोशिश कदापि ना करों।

पहचान बड़े लोगों से नहीं बल्कि समय पर साथ देने वालो से होनी चाहिऐ।

हमेशा किस्मत खराब नहीं होती, कभी कभी हम फैसले भी गलत ले लेते है।

जवानी के लालच में बचपन गया अब  अमीरी के चक्कर में जवानी जा रही है।

हमेशा अपनी हैसियत से बड़ा सोचते रहना चाहिऐ, क्या पता ऊपरवाला मान भी जाऐ।

वक्त जैसे बनों, जो कदर ना करे उसे दुबारा मत मिलो।

मजाक और पैसा काफी सोच समझकर उड़ाना चाहिए।

कर्म कभी रिश्वत नहीं लेते सबके सामने आ ही जायेगे।

तेरे दु:ख तेरे ही रहेगें... तू चाहे इसको सुना या उसको सुना ।

मुश्किल कुछ भी नहीं है दुनियां मे, तु जरा हिम्मत तो कर, ख्याब बदलेगा हकीकत में, तू जरा कोशिश तो कर।

अक्सर हम उन्ही लोगों के हाथों अपना मजाक बनवाते है, जिन्हे हम कमजोर लम्हों में अपनी सारी सच्चाईयां सौप देते है।

तय है बदलतना हर चीज बदलती है इस जहां में.. किसी का दिल बदल गया, किसी के दिन बदल गये।

सम्मान हमेशा समय और स्थिति का होता है, पर इंसान उसे अपना समझ लेता है।

क्रोध और ऑंधी के शांत होने के बाद ही पता चलता है कि नुकसान कितना हुआ है।

फितरत तो देखिए जमाने की जानवर मार खाकर भी वफादार है इंसान प्यार पाकर भी गद्दार है।

किसी के बुरे वक्त पर साथ देना, जिंदगी का सबसे अच्छा काम है।

घमंड से इंसान फूल  सकता है, फल नहीं सकता।

मतलब के रिश्ते जितनी जल्दी से बनते है, उतनी जल्दी से टूट भी जाते है।

उस स इंसान से हमेशा दूरी बनाए रखो, जिस इंसान को खुद की गलती नजर ही नहीं आती हो।

गीता में कहा गया है पूजा करने का कोई सिद्धांत नहीं है,  परमात्मा हर उस दिल की सुनता है जो पवित्र, निर्दोष और ईमानदार है।

 

हमेशा से हर अच्छी बात का पहले मजाक बनता है, फिर विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार कर लिया जाता  है।

खाली बैठना दुनियां में सबसे थकाने वाला काम है।

परिर्वतन से डरना और संघर्ष से कतराना सबसे बड़ी कायरता होती है।

अपनी तुलना दूसरों  से कदापि ना करें, क्योंकि  बगिया के हर फूल की सुंगध एक जैसी नहीं होती।

दुनियां में कोई परफेक्ट नहीं है। इसलिए पैंसिल के साथ इ़रेजर भी लेना पड़ता है।

उम्मीद और विश्वास का छोटा सा बीज, खुशियों के विशाल फलों से बेहतर ओर शक्तिशाली है।

जिंदगी के नियम भी कुछ कब्बडी के खेल जैसे है, सफलता की लाइन टच  करते ही लोग आपके पैर खीचने  लग जाते है।

अनुमान मन की कल्पना है, ओर अनुभव जिंदगी का सबक है।

इंसान को बोलने सीखनें में दो वर्ष लग जाते है लेकिन कब क्या बोलना है, यह सीखने में पूरी जिंदगी निकल जाती है।

हमेशा रिश्ते चन्दन की तरह रखने चाहिऐ, चाहे टुकड़े हजार भी हो जाऐ, पर सुगंध ना जाऐ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

$ads={1}

$ads={2}

Contact Form